त्यूणी में  पुलिस ने पकड़ा विस्फोटक का जखीरा, 125 किलोग्राम डायनामाइट के साथ 3 गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड में जारी पंचायत चुनावों के दौरान पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। इस बीच त्यूणी क्षेत्र में विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान त्यूणी में एक कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट पकड़ा है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वर्तमान में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने व किसी भी प्रकार से प्रलोभन देकर मतदान अपने पक्ष में करने जैसी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अवैध गतिविधियों सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में दिनांक 10/07/2025 को त्यूणी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार संख्या HP 09C 9788 को चैक किया गया तो वाहन में 05 पेटी डायनामाइट कुल वजन 125 किलो बरामद हुआ। वाहन सवार व्यक्तियों से उक्त विस्फोटक पदार्थ को परिवहन करने के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए तो हुए दिखा नहीं पाए, जिस पर अवैध विस्फोटक पदार्थ की बरामदगी पर थाना त्यूनी पर मु0अ0सं0 19/2025 धारा 3/7 विस्फोटक अधिनियम 1884 बनाम रिंकू, रोहित, सुनील, पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार  अभियुक्तों के नाम

1- रिंकू पुत्र पानू राम ग्राम बलंग थाना ठियोग शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 37 वर्ष

2- रोहित पुत्र बिशन सिंह ग्राम रोणाहाट थाना सिलाई सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र 19 वर्ष

3- सुनील पुत्र केवल राम ग्राम सैडोली थाना कोटखाई शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 38 वर्ष

बरामद विस्फोटक

1- 05 पेटी विस्फोटक पदार्थ (डायनामाइट) वजन लगभग 125 कि0 ग्रा0

2- 02 डब्बे टोपी (Detonator)

3- 01 रोल लाल रंग की तार

4- 01 बंडल आसमानी रंग की बत्ती

(Visited 139 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In