13 साल की छात्रा से 19 साल के लड़के ने भगाकर रचाई शादी, पुलिस की हिरासत में लड़का

Share this news

RUDRAPRAYAG: एक तरफ समान नागरिक संहिता कानून  लागू होने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस कानून में प्रावधान है कि 18 साल से छोटी लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के का विवाह नहीं हो सकता। लेकिन इससे पहले ही पहाड़ में अजब प्रेम का गजब मामला सामने आया है। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक में 19 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को घर से भगाया और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी तो बवाल मच गया। घरवालों को इसका पता चला तो पुलिस में मामला गया जिसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बीते 3 फरवरी को 19 साल का जयदीप निवासी बजीरा, जखोली ने रुद्रप्रयाग के ही एक गाँव की 9वीं कक्षा में पढने वाली 13 साल की नाबालिग छात्रा को भगाकर शादी कर ली। दोनों में पहले से प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। प्रेमी ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी जो उसके लिए फांस बन गई। फोटो देखकर लड़की के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने  6 फरवरी को पटवारी को शिकायत की। पटवारी ने 7 फरवरी को जिलाधिकारी को मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरण करने के लिए भेजा। जिसके बाद 9 फरवरी को मामला रेगुलर पुलिस रूद्रप्रयाग को सौंपा गया। जिसमें पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है नाबालिग बच्ची व आरोपी को कोर्ट में पेश किया जायेगा।।

 

(Visited 196 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In