चंपावत में दर्दनाक हादसा, बारातियों का वाहन खाई में गिरा, 14 की मौत की खबर

Share this news

Champawat: चम्पावत जिले से दुःखद खबर आई। यहां सूखीढांग-डांडा मीनार मोटर मार्ग (14 baratis killed as max fell into ditch in champawat) पर बारातियों का वाहन खाई में गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि 2 घायल हैं।

जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रहा एक मैक्स वाहन UK04TA 4712 सूखीढंग डांडा मीनार रोड पर बुडम के पास अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गया। वाहन में 16 लोग सवार थे। हादसे में वाहन चालक और एक अन्य घायल हुए हूं जबकि 14 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार है।
सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Visited 641 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In