धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 135 विशेष शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ

Share this news

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई है। करीब दो घंटे चली बैठक में मानसून सत्र आयोजित करने के साथ कुल चार प्रस्तावों पर सहमति बनी है।

 

मानसून सत्र की तिथि तय करने का सीएम को अधिकार

कैबिनेट ने विधानसभा के मानसून सत्र को आयोजित करने पर सहमति दी है। सत्र कब और कहां आय़ोजित किया जाएगा इसका फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिआ गया है।

विशेष शिक्षकों की भर्ती

उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली 2025 को मिली कैबिनेट ने मंजूरी दी है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 7 मार्च 2025 को विशेष शिक्षा शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया था। जिसके बाद शासन ने 20 मार्च 2025 को 135 विशेष शिक्षा शिक्षकों के पदों का सृजन किया था। ऐसे में विशेष शिक्षा शिक्षकों के सृजित 135 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड विशेष शिक्षा शिक्षक सेवा नियमावली, 2025 में संशोधन किया गया। इसे विशेष जरूरतों वाले बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्वच्छ भारत मिशन का तीसरा चरण

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तृतीय चरण के शुरू होने की दशा में इस कार्यक्रम को लागू करने के लिए पंचायती राज विभाग को अधिकृत किया गया। 1 अप्रैल 2026 से पंचायती राज विभाग को अधिकृत करने का लिया गया निर्णय। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

एकल सदस्य समर्पित आयोग की तृतीय रिपोर्ट का अध्ययन कर सुझाव प्रस्तुत किए जाने के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति के सुझावों और संस्तुतियों को मंत्रिमंडल के सम्मुख रखा गया.

 

 

 

 

(Visited 307 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In