दर्दनाक हादसा- पेड़ से टकराई स्कूल बस, एक बच्ची की मौत

Share this news

DEHRADUN: सोमवार को देहरादून विकासनगर क्षेत्र में बाड़वाला में छात्र-छात्राओं ( 1 kid dies as school bus collides tree)से भरी एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक छात्रा के मौत की खबर है। जबकि एक अन्य छात्र गंभीर घायल हुआ है।  घायल छात्र का जीवनगढ़ के अस्पताल में भर्ती है।

मिली जानकारी के अनुसार बाड़वाला स्थिति एक निजी स्कूल की बस सुबह डाकपत्थर से बच्चों को लेकर जा रही थी। जलालिया पीर के पास बस अचानक पीपल के पेड़ से टकराई। इससे बच्चों में चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 12 साल की छात्रा श्रृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य छात्र नितेश नेगी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका इलाज चल रहा है।

(Visited 96 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In