सीएम धामी ने किया नंदानगर के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा, प्रभावितों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा
CHAMOLI: मुखियमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को आपदा से जूझ रहे नन्दानगर पहुंचेय़ यहां मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद पीड़ितों और आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के त्वरित पुनर्वास के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
मुख्यमंत्री ने धामी कुरुड़ हेलीपैड से नंदानगर पहुंचे। यहां कुन्तरी गांव में आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट भी लिया। सीएम धामी ने धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसवाड़ा, मोखमल्ला सहित अन्य आपदा प्रभावित गाँवों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का गहन अवलोकन किया सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से भी मुलाकात की और उन्बें सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीएम से मिलकर कई बुजुर्ग भावुक नजर आए।

बता दें कि 17 सितंबर को बादल फटने से नंदानगर के कुन्तरी, बांसवाड़ा, धुर्मा, मोखमल्ला गावों में भारी तबाही मची है। इस आपदा में अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि लापता हुए दो लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
