हल्द्वानी के मेयर बने गजराज बिष्ट, कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया

Share this news

Dehradun: नगर निगम चुनावों के नतीजे आने लगे हैं। कांटे की टक्कर वाले हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के गजराज बिष्ट ने जीत हासिल की है। गजराज बिष्ट ने कांग्रेस के ललित जोशी को 3162 वोटों से हराया है। गजराज के लिए ये जीत आसान नहीबती क्योंकि भाजपा के लोगों से उन्हें भीतरघात की आशंका थी। छः राउंड तक चली मतगणना के बाद गजराज बिष्ट को कुल 71 हजार 962 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी को 68 हजार 800 वोट मिले। इस तरह गजराज ने 3162 वोटों से जीत हासिल की।

ऋषिकेश में तनाव

सबसे हॉट सीट बनी ऋषिकेश में नतीजों में देरी से तनाव है। भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर के समर्थक आमने सामने हैं। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। आरोप है कि कैबिनेट मंत्री काउंटिंग सेंटर में मौजूद हैं, इससे गड़बड़ की आशंकाएं जताई जा रही हैं। फिलहाल 5 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के शम्भू पासवान निर्दलीय दिनेश चंद्र से 3600 वोटों से आगे हैं। अभी 2 राउंड की मतगणना शेष है।

श्रीनगर में निर्दलीय ने दिया बीजेपी को झटका

श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी आरती भंडारी ने 1400 वोटों के अंतर से भाजपा की प्रत्याशी को हराया। इसे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

पिथौरागढ़ में 17 वोट से बनी भाजपा की मेयर

पिथौरागढ नगर निगम में शुरुआत के चरणों में विधायक मयूख महर की पुत्रवधू आगे चल रही थी लेकिन आखिरी दो राउंड में भाजपा की कल्पना देवलाल ने शानदार वापसी की और रोमांचक मुकाबले में 17 वोटों से जीतकर शहर की पहली मेयर बनी। अल्मोड़ा नगर निगम में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

देहरादून नगर निगम से तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा के सौरभ थपलियाल 29000 वोटों की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।

(Visited 304 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In