हिंदू युवती से दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, पत्नी के साथ मिलकर नवेद ने रची लव जेहाद की साजिश

Share this news

HALDWANI:  हल्द्वानी में फिर एक बार लव जेहाद का मामला सामने आया है। जहां मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अपनी पत्नी केसाथ मिलकर पीड़िता को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धर्मांतरण कानून और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है। यहां एक पीड़ित हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि नवेद पहले भी अलग अलग नामों से कई लड़कियों को फंसाकर उका धर्मांतरण करा चुका है। इस बार उसने युवती को अमन बनकर फंसाया और अपने घर बुलाकर दूध में नशीली दवा मिलाकर पहले दुष्कर्म किया और फिर उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर किया। मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हैरानी की बात ये है कि इस काम में उसकी पत्नी भी शामिल है। पीड़िता का आरोप है कि नावेद मलिक पहले से ही शादीशुदा है। इस घटना में उसकी पत्नी भी शामिल है। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 और धर्मान्तरण सहित कई गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है की पूरे मामले की गहनता से जांच के आदेश दिए गए है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो लोग भी इसमें शामिल होंगे। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, मुखानी थाना क्षेत्र से पूर्व में भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

(Visited 127 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In