देहरादून में महिला टीचर के साथ चलती बस में छेड़छाड़, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड रोडवेज की बस में सहारनपुर से देहरादून लौट रही महिला शिक्षिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 21 जून को जब महिला स्कूल से लौट रही थी, तब डाटकाली टनल के पास, पहले महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया गया और फिर बस की लाइट बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्द कर लिया है।

शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका ने शिकायत की है। वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती हैं। उन्होंने बताया, 21 जून को दोपहर बाद स्कूल से घर आने के लिए महिला उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हुईंथी। कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया।

शिक्षिका नके मुताबिक, इसी दौरान उनके पास बैठे एक व्यक्ति ने तीन सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपये दिए। इसके बाद कंडक्टर उठ गया और शिक्षिका के अलावा दो अन्य लोग वहां बैठ गए। एक व्यक्ति उनकी पीछे वाली सीट पर बैठा। शिक्षिका का आरोप है कि इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर स्प्रे डाला। इससे वह बेहोशी की हालत में चली गईं। केवल आवाज सुन पा रही थीं। बीच में एक बार होश आया तो खिड़की के पास बैठे व्यक्ति ने रुमाल में स्प्रे कर उनके नाक पर लगा दिया। डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहा। आरोप है कि अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बनाया है। उनका कहना है, कई दिनों से अज्ञात लोग उनका पीछा भी कर रहे थे।

 

(Visited 464 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In