बेकाबू हुआ क्राइम ग्राफ तो अजय समेत कई कप्तानों पर गिरी गाज, 20 पुलिस अधिकारियों के तबादले
DEHRADUN: उत्तराखंड में हाल के दिनों में सामने आई आपराधिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाया है। सीएम के निर्देश पर पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। हरिद्वार, देहरादून और ऊधम सिंह नगर के कप्तान बदले गए हैं। कुल मिलाकर 20 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया है। यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक सक्रिय, जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।
देहरादून में एक के बाद एक 5 हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह पर गंभीर सनवाल खडे हो रहे थे। शासन ने उन्हे देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसटीएफ का एसएसपी बनाया है। जबकि हरिद्वार के कप्तान प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का कप्तान बनाया गया है। डोभाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे। नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे.
इनके अलावा एक और बड़ा बदलाव हुआ है। किसान आत्महत्या प्रकरण के बाद उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगे थे। शासन ने उनको हटा दिया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा को अब पुलिस अधीक्षक अभिसूचना की जिम्मेदारी दी है। मणिकांत मिश्रा की जगह चंपावत से अजय गणपति कुम्भार का तबादला करते हुए उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है। उनकी जगह रेखा यादव को चंपावत का एसपी बनाया है। रेखा यादव वर्तमान में पिथौरागढ़ की एसपी थी। रेखा यादव की जगह अक्षय प्रहलाद कोंडे को पिथौरागढ़ को एसपी बनाया गया है। कोंडे रुद्रप्रयाग के एसपी पद पर थे।
अल्मोड़ा के एसएसपी देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है, उनकी जगह बादेश्वर के एसपी पद पर रहे चंद्रशेखर घोड़के को एसएसपी बनाया गया है। बागेश्वर में जितेंद्र कुमार मेहराको एसपी बनाया गया है जो हरिद्वार में एसपी ट्रैफिक और क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
निवेदिता कुकरेती को पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ बनाया गया है, फिलहाल वो पुलिस उपमहानिरीक्षक एसडीआरएफ हैं। उधम सिंह नगर में एसपी क्राइम और ट्रैफिक की जिम्मेदारी निभा रही निहारिका तोमर को एसपी रुद्रप्रयाग बनाया है।
