कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों की सूची आई, हरदा का इंतजार बढ़ा, इंदिरा के बेटे पर दांव

Share this news

Dehradun: दो दिन तक माथापच्ची कर बाद शनिवार देर रात कांग्रेस ने 53 प्रत्याशियों की (congress declared first list of 53 candidates) पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को जगह मिली है, तो हरीश रावत की सीट की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। कांग्रेस की पहली सूची में मात्र 3 महिला उम्मीदवारों को जगह दी गई है।

कांग्रेस को पहली सूची जारी करने में करीब 14 दिन लग गए। इस सूची में कांग्रेस के बड़े नामों मसलन, गोविंद सिंह कुंजवाल को जागेश्वर, पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर तो उनके पुत्र संजीव आर्य को नैनीताल से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा पार्टी की दिग्गज नेता रहीं दिवंगत इंदिरा हृदयेश के पुत्र सुमित हृदयेश को हल्द्वानी से प्रत्याशी बनाया गया है। केदारनाथ से मनोज रावत, चकराता से प्रीतम सिंह, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, धारचूला से हरीश धामी, रानीखेत से करण महरा, जागेश्वर से गोविंद सिंह कुंजवाल, जसपुर से आदेश चौहान के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पुरोला सुरक्षित सीट पर विधायक रहे राजकुमार पिछले दिनों भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस सीट पर पार्टी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए मालचंद को को मौका दिया है।

महिलाओं को टिकट देने के मामले में कांग्रेस ने मसूरी से गोदावरी थापली, भगवानपुर से ममता राकेश और रुद्रपुर से मीना शर्मा के नाम शामिल किए हैं। पहली सूची में हरक सिंह रावत और उनकी बहू अनुकृति के नाम भी नहीं हैं, हालांकि अभी लैंसडौन समेत 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

ये हैं कांग्रेस के 53 प्रत्याशियों के नाम

पुरोला -मालचंद
यमुनोत्री -दीपक बिजल्वाण
गंगोत्री -विजयपाल सिंह सजवाण
बदरीनाथ-राजेंद्र सिंह भंडारी
थराली (अ.जा) -डॉ. जीत राम
कर्णप्रयाग -मुकेश सिंह नेगी
केदारनाथ -मनोज रावत
रुद्रप्रयाग -प्रदीप थपलियाल
घनसाली (अ.जा) -धनीलाल शाह
देवप्रयाग -मंत्री प्रसाद नैथानी
प्रतापनगर -विक्रम सिंह नेगी
धनौल्टी -जोत सिंह बिष्ट
चकराता (अ.ज.जा) – प्रीतम सिंह
विकासनगर -नव प्रभात
सहसपुर -आर्येंद्र शर्मा
धर्मपुर -दिनेश अग्रवाल
रायपुर -हीरा सिंह बिष्ट
राजपुर रोड (अ.जा) -राजकुमार
मसूरी – गोदावरी थापली
हरिद्वार -सतपाल ब्रह्मचारी
बीएचईएल रानीपुर – राजवीर सिंह चौहान
भगवानपुर (अ.जा) – ममता राकेश
पिरान कलियर – मोहमद फुरकान अहमद
मंगलौर -काजी निजामुद्दीन
यमकेश्वर -शैलेंद्र सिंह रावत
पौड़ी (अ.जा) – नवल किशोर
श्रीनगर -गणेश गोदियाल
कोटद्वार -सुरेंद्र सिंह नेगी
धारचूला -हरीश सिंह धामी
डीडीहाट -प्रदीप सिंह
पिथौरागढ़ -मयूख महर
गंगोलीहाट (अ. जा) -खजान चंद्र गुड्डू
कपकोट -ललित मोहन फर्स्वाण
बागेश्वर (अ. जा)- रंजीत दास
द्वारहाट -मदन बिष्ट
रानीखेत -करण महरा
सोमेश्वर (अ.जा)- राजेंद्र बाराकोटी
अल्मोड़ा -मनोज तिवारी
जागेश्वर -गोविंद सिंह कुंजवाल
लोहाघाट -खुशाल सिंह अधिकारी
चंपावत -हेमेश खर्कवाल
भीमताल -दान सिंह भंडारी
नैनीताल (अ.जा) – संजीव आर्य
हल्द्वानी -सुमित हृदयेश
जसपुर – आदेश सिंह चौहान
काशीपुर -नरेंद्र चंद्र सिंह
बाजपुर (अ.जा) – यशपाल आर्य
गदरपुर-प्रेमानंद महाजन
रुद्रपुर -मीना शर्मा
किच्छा -तिलक राज बेहड़
सितारगंज -नवतेज पाल सिंह
नानकमत्ता (अ.ज.जा)- गोपाल सिंह राणा
खटीमा -भुवन चंद्र कापड़ी

(Visited 396 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In