पति की तलाश में दर दर भटक रही है दीक्षा, चंडीगढ़ में 13 दिन से लापता है पहाड़ का वीरेंद्र

Share this news

DEHRADUN: चंडीगढ़ के होटल में काम करने वाला पहाड़ का एक युवा दो हफ्तों से गायब है। लापता युवक वीरेंद्र सिंह रावत अपनी पत्नी दीक्षा और बच्चों के साथ चंडीगढ़ के मनिमाजरा में रहता था। युवक की पत्नी दीक्षा अपने पति की खोज के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। दीक्षा का आऱोप है कि वीरेंद्र का एक साथी उसे 5 जुलाई को अपने साथ ले गया और वो तब से घर नहीं आए। दीक्षा ने किडनैपिंग की FIR दर्ज कराई है लेकिन अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होती नहीं दिख रही।

जानकारी के मुताबिक नौगांव उत्तरकाशी के बसराली गांव का रहने वाला वीरेंद्र सिंह रावत पिछले कई साल से चंडीगढ़ के एक होटल में काम करता था। वह अपने परिवार के साथ मनिजमाजरा में रहता था। युवक की पत्नी दीक्षा का कहना है कि 5 जुलाई की रात वीरेंद्र का एक दोस्त जिसका नाम खुशपाल है वो उसे शराब पीने के बहाने बुलाता है रात 11.30 बजे अपने साथ चलने के लिए कहता है। वीरेंद्र उसके साथ चला जाता है लेकिन तभी से लेकर उसका कोई अता पता नहीं है। पति की खोज खबर के लिए वीरेंद्र की पत्नी पुलिस के चक्कर काट रही है। सीसीटीवी कैमरों की छानबीन से पता चला कि वीरेंद्र खुशपाल के साथ एक होटल में शराब पीते दिखा। रात करीब 12 बजे दोनों होटल से निकलते हैं। रात दो बजे के करीब भी दोनों सीसीटीवी कैमरे में दिखते हैं, लेकिन एक घंटे बाद वीरेंद्र गायब हो जाता है।

युवक का दोस्त खुशपाल वीरेंद्र के बारे में पूछने पर कुछ नही बता रहा है। न ही चंडीगढ़ पुलिस कोई ठोस कार्रवाई करती दिख रही है। वीरेंद्र की पत्नी ने पुलिस से किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई है। दीक्षा ने इस मामले में उत्तराखंड सरकार से भी मदद की गुहार लगाई है।  देवभूमि डायलॉग की उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार जी से गुजारिश है, कि इस केस में हस्तक्षेप करके पहाड़ की बेबस महिला को न्याय दिलाने में सहयोग करें।

 

 

 

 

 

(Visited 2,169 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In