बड़ी खबर: इस IAS ने अचानक दे दिया इस्तीफा, अधिकारी की मान मनौव्वल जारी

Share this news

Dehradun: उत्तराखण्ड की ब्यूरोक्रेसी से एक धमाकेदार खबर है। सूत्रों के अनुसार किसी बात से नाराज एक आईएएस अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। IAS ने मुख्य सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि इस्तीफे के पीछे स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है।

उत्तराखंड के इतिहास में शायद ये पहला मामला हो जब कोई IAS इस तरह अचानक इस्तीफा दे रहा हो। देवभूमि डायलॉग ने उक्त IAS से फोन पर संपर्क भी साधा लेकिन उनका कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया। चर्चाएं इस बात की हैं कि IAS अपने ट्रांसफर से बेहद नाराज था। उक्त IAS को एक जिले में डीएम पद पर तैनात बताया जा रहा है। फिलहाल ऐसी सुगबुगाहट से सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल IAS के मान मनोव्वल की कोशिशें जारी हैं।

(Visited 598 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In