युवा करन माहरा कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अनुभवी यशपाल आर्या नेता प्रतिपक्ष बने

Share this news

Dehradun: करारी हार झेल चुकी कांग्रेस ने संगठन के साथ सदन की जिम्मेदारियों में (Karan Mahra new PCC chief yashpal arya CLP leader) बड़ा बदलाव किया है। रानीखेत के पूर्व विधायक करन माहरा को कांग्रेस का नया कप्तान बनाया गया है जबकि अनुभवी यशपाल आर्य को सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सीएम धामी को हराने वाले भुवन कापड़ी को सदन में उपनेता नियुक्त किया गया है।

रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य इस बार भी भाग्यशाली साबित हुए। राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे आर्य को इस बार नेता प्रतिपक्ष की अहम जिम्मेदारी मिली है। यशपाल आर्य 2007 से 2012 में विधानसभा स्पीकर और उसके बाद पीसीसी चीफ रह चुके हैं। भाजपा सरकार में भी आर्य कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

कांग्रेस में युवाओं के हाथ कमान सौंपने की बात लंबे समय से उठ रही थी। हालांकि गणेश गोदियाल भी युवा थे लेकिन हार के बाद उन्होंने पद छोड़ना पड़ा था। इसलिए कांग्रेस ने अब करन माहरा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर करन माहरा का कहा है कि जनहित और राज्यहित मुद्दों पर सदैव संघर्ष और पार्टी की नीति-रीति को जनजन तक ले जाना मेरी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगा।

पूर्व में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रीतम सिंह समर्थकों को गहरा झटका लगा है। उनके खेमे से किसी को बड़ा पद नहीं मिला है।

(Visited 447 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In