उत्तराखंड ने रचा इतिहास,  पहली बार रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचा, झारखंड को पारी से हराया

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड क्रिकेट फैंस के लिए 8 फरवरी का दिन बेहद खास हो गया है। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में झारखंड को पारी और छह रन से हराकर उत्तराखंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ये पहला मौका है जब उत्तराखंड की टीम ने रणजी सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले उत्तराखंड ने तीन बार क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

झारखंड में खेले गए मुकाबले में  उत्तराखंड ने पहली पारी से ही अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। झारखंड को पहली पारी में 235 रन पर समेटने के बाद  उत्तराखंड ने पहली पारी में  371 रन बनाये। उत्तराखंड के लिए पहली पारी में जन्मेजय जोशी ने चार, आदित्य रावत व मयंक मिश्रा ने तीन- तीन विकेट हासिल किए। जबकि बल्लेबाजी में  अवनीश सुधा ने 64, कुणाल चंदेला ने 68 और सूचित में 70 रनों की पारी खेली  और उत्तराखंड को 136 रनों की बड़ी लीड दिला दी।

दूसरी पारी में भी उत्तराखंड के गेंदबाजों ने झारखंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम को 130 रनों पर ऑल आउट कर दिया। एक बार फिर मयंक मिश्रा ने पांच विकेट जबकि अभय रावत ने 4 विकेट झटके। मयंक इस साल रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

(Visited 28 times, 28 visits today)

You Might Be Interested In