स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में UKD का उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड तोड़े, कार्यकर्ता हिरासत में

Share this news

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी में बजॉ सत्र के दौरान सदन से लेकर सड़क तक विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी रहा। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने, अंकिता हत्याकांड में न्याय समेत कई मांगों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान दिवालीखाल में पुलिसकर्मियों ने यूकेडी कार्यकर्ताओं को रोका तो उनके साथ तीकी नोंकझोंक हो गई।

यूकेडी ने पहले ही भराड़ीसैंण विधानसभा भवन पहुंचने की योजना बनाई थी। प्रसासन ने दिवालीखाल में बैरिकेटिंग लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच पुलिस को चकमा देकर कुछ कार्यकर्ता बैरिकेंटिंग तोड़ते हुए विधानसभा तक पहुंच गए तो पुलिस ने 10 से 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

हिरासत में ले जा रहे आंदोलनकरियों को उतारने के लिए यूकेडी कार्यकर्ता सड़क पर पुलिस वाहनो के आगे लेट गए। जिसके बाद तीखी झड़प हुई।

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In