सीएम धामी न लखपति दीदी के सुझावों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, सरस मेले में किया स्टॉल का अवलोकन

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में आयोजित सरस मेला – 2024 का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश भर के  स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों के बार में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने महिलाओं द्वारा […]

देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की शुरुआत, गौचर-यमुनोत्री- जोशियाड़ा भी जल्द जुड़ेंगे

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का लोकार्पण व ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलापोर्ट से हवाई सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। इनका संचालन उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी […]

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय खेलों का किया शुभारंभ, कहा राज्य में बढ़ रहा स्पोर्टस इंफ्रास्ट्रक्चर

Rudrapur: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम रुद्रपुर में 27 सितम्बर तक आयोजित होने वाले पंचम राज्य ओलंपिक खेलों का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले सीएम धामी ने हेलीपैड से रोड शो किया, जिसमें खिलाड़ियों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एवं ओलंपिक ध्वज फहराकर […]

1094 जूनियर इंजीनियर को मिले नियुक्ति पत्र,  धामी सरकार में 17 हजार लोगों को मिला रोजगार

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने चयनित जेई को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने […]

CM धामी ने कहा, राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड तैयार, खेल दिवस पर ओलंपिक खिलाड़ियों को किया सम्मानित

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले उत्तराखंड के एथलीटों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने ओलंपियन लक्ष्य सेन,  परमजीत सिंह, सूरज पंवार व  अंकिता […]

गैरसैंण मानसून सत्र: पहले दिन दिवंगत सदस्यों की दी गई श्रद्धांजलि,  सदन पटल पर रखे जाएंगे 3 विधेयक

GAIRSAIN:  ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन सभी विधायकों ने दिवंगत सदस्यों शैलारानी रावत और कैलाश गहतोड़ी को श्रद्धांजलि दी। शोक प्रस्ताव के बाद सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। शाम को तीन बडे […]

15 अगस्त तक 1.64 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम धामी ने शहीदों के नाम किया पौधारोपण

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों […]

उत्तराखंड में रह रहे बाहरी लोगों का हो सत्यापन, CM के निर्देश , जमीन खरीदने से पहले क्रिमिनल रिकॉर्ड चेक हो

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि कानून-व्यवस्था का सख्ती से पालन करवाया जाए। राज्य में रह रहे बाहरी लोगों को सघनता से सत्यापन किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि जो भी बाहरी व्यक्ति राज्य में जमीन खरीदने […]

उत्तराखंड में वनाग्नि से 2 श्रमिकों की मौत, 24 घंटे में 64 घटनाएं, सीएम ने ली आपात बैठक, कहा ग्राउंड पर जाएं अफसर

DELHI/DEHRADUN:  उत्तराखंड में वनाग्नि विकराल रूप लेती जा रही है। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक जंगल धूं धूं कर जल रहे हैं। वन विभाग के प्रयास बौने साबित हो रहे हैं। आलम ये है कि पिछले 24 घंटे में वनाग्नि की 64 घटनाएं आ चुकी हैं जिसमें 74.67 हेक्टेयर जंगल खाक हो गया। अल्मोड़ा के […]

रंग बिरंगे फूलों से सजी सीएम आवास से लेकर आम घरों की देहरियां, उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई की चौतरफा धूम

DEHRADUN:  चैत्र मास की संक्रांति को उत्तराखंड में पारंपरिक बाल पर्व फूलदेई धूम धाम से मनाया जाता है। मुख्यमंत्री आवास से लेकर हर आम औऱ खास के घऱों की देहरियां आज रंग बिरंगे फूलों से सजी नजर आ रही हैं। गढ़वाल से कुमाऊं तक लोकपर्व फूलदेई का उत्साह बना है। सुबह सुबह नन्हें बच्चे देहरी […]

नंदा गौरा योजना की 1 लाख लाभार्थियों के खाते में सीएम ने डिजीटली ट्रांसफर किए 358.3 करोड़ रुपए

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की नंदा गौरा योजना के अंतर्गत एक लाख लाभार्थी बालिकाओं को पी.एफ.एम.एस के माध्यम से 358.3 करोड़ तथा मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत कुल 3.58 करोड़ की धनराशि का डिजिटल हस्तांतरण किया। नंदा गौरा योजना के अन्तर्गत बालिका के जन्म पर […]

गौचर: नंदा गौरा महोत्सव में शामिल हुए सीएम धामी, 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया

CHAMOLI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोलीके गौचर में नंदा गौरा महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने बीआरओ गेस्ट हाउस गौचर से मेला ग्राउंड तक रोड शो किया, जिसमें गर्मजोशी से स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने चमोली जिले के लिए 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास औऱ लोकार्पण किया। ‘नंदा […]