खाकी में हीरो: रोड़वेज बस में अचानक लगी आग, नैनीताल एसएसपी ने तत्परता से टाला हादसा

Share this news

HALDWANI: आमतौर पर पुलिस लोगों के बीच पुलिस की छवि सख्त औऱ खौफ वाली की मानी जाती है। लेकिन हल्द्वानी में खाकी ने ऐसा काम किया है जिसन 10 लोगों की जिंदगी बचा ली। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी की सतर्कता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया जिसमें 10 लोगों की जिंदगी बच गई।

दरअसल एसएसपी जब बुधवार देर रात शहर में चेकिंग के लिए निकले थे । तभी भोटिया पड़ाव के पास नैनीताल रोड पर उनके आगे चल रही Uk07PA6128 रोडवेज बस (अल्मोड़ा से दिल्ली की ओर जा रही) के टायर के नीचे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने तत्काल अपने वाहन से बस को ओवरटेक कर उसे रुकवाया। बस रुकते ही उन्होंने स्वयं मौके पर मोर्चा संभालते हुए पुलिस टीम चालक व गनर के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पास ही स्थित पेट्रोल पंप से तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर मंगवाए गए और एसएसपी ने टीम के साथ मिलकर टायर में लगी आग पर काबू पाया। साथ ही कंट्रोल रूम को सूचित कर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान बस में सवार 10 लोगों को भी एसएसपी ने बचाकर सकुशल बाहर निकाला

बस अल्मोड़ा से दिल्ली जा रही थी जिसमें अचानक नैनीताल रोड स्थित हाईवे में आग लग गई हालांकि एसएसपी की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वही बस में आग देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई हाईवे से गुजर रहे लोगों ने भी एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सक्रियता की तारीफ की।

 

 

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In