चंबा ऋषिकेश हाइवे पर सिरदर्द बना लैंडस्लाइड, मलबा आने से 4 जगह बंद है सड़क, खुलने में लग सकता है समय

Share this news

RISHIKESH: ऋषिकेश चंबा मार्ग पर आमसेरा के पास नया लैंडस्लाइडज जोन सिरद्रद बना हुआ है। पिछले दो हफ्तों से यहां बार बार लैंडस्लाइड हो रहा है जिससे वाहानों की ररफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। ऋषिकेश से गंगोत्री जाने वाला नेशनल हाइवे 34 4 जगहों पर बंद है। पुलिस ने अपील की है कि यहां अभी रास्ता खुलने में समय लग सकता है इसलिए सोच समझकर यात्रा करें।

बता दें कि नागणी आमसेरा के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। सड़क पर बार बार मलबा आने से न सिर्फ आवाजाही बाधित हो रही है, बल्कि मार्घ खुलने पर कीचड़ में चलना भी खतरनाक साबित हो रहा है। बुधवार को भी ये हाइवे आमसेरा, फकोट, भिनू और बगड़धार में कुल चार जगहों पर बंद है। पुलिस प्रशासन सड़क से मलबा हटाने एवं यातायात बहाल करने में जुटा है।

पुलिस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि ये मार्ग कई जगह पर वाशआउट हो गया है जिससे स्थिति समान्य करने में वक्त लग सकता है। इसलिए सोच समझकर यात्रा करें। उधर मसूरी से कैम्पटी जाने वाला मार्ग भी जीवन आश्रम के पास बंद है। जिले में खाड़ी देवप्रयाग मार्ग, गूलर-सिलक्यानी मार्ग, गुजराड़ा –रानीपोखरी मार्ग, मालदेवता-सत्यों-कुमाल्डा मार्ग भी भूस्खलन से बंद हैं।

 

(Visited 219 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In