देवस्थानम बोर्ड के विरोध में मंत्रियों के आवास पर तीर्थपुरोहितों का शीर्षासन, उग्र आंदोलन की चेतावनी दी

Share this news

चार धाम देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया। तीर्थपुरोहित एंव हक हकूकधारी महापंचायत के बैनर तले पंडा पुरोहितों ने यमुना कॉलोनी में मंत्रियों के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया। महापंचायत का कहना है कि सरकार देवस्थानम बोर्ड को भंग करने का तत्काल फैसला ले, नहीं तो आंदोलन (priest protest against devasthanam board) तेज किया जाएगा। इस दौरान तीर्थ पुरोहित ने मंत्री सुबोध उनियाल और बिशन सिंह चुफाल के आवास के बाहर शीर्षासन कर विरोध जताया।

तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि सरकार अपने तय वायदे को भूल रही है देवस्थानम बोर्ड की व्यबस्था को सरकार वापस करे। महापंचायत के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि आगामी 27 नवंबर को चारों धामों के तीर्थ पुरोहित काला दिवस के रूप में मनाएंगे। इस दिन देहरादून में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में गांधी पार्क से सचिवालय तक आक्रोश रैली निकाली जाएगी। तब भी बोर्ड भंग नही हुआ तो तीर्थपुरोहित आत्मदाह करेंगे।

बाद में तीर्थपुरोहितों ने कैबिनेटमंत्री बिशन सिंह चुफाल से मुलाकात की। मंत्री चुफाल ने पुरोहितों को दिया आश्वासन दिया कि जल्द ही सरकार देवस्थानम बोर्ड पर सकारात्मक फैसला लेगी। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों ने धरना खत्म किया।

प्रदर्शन में चारधाम महापंचायत के संरक्षक संजीव सेमवाल, यमुनोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव लखन उनियाल, कोषाध्यक्ष अमित उनियाल, सह सचिव आलोक उनियाल, गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पवन सेमवाल, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष महेश सेमवाल, सह सचिव निखिलेश, महा पंचायत समन्वयक राजेश सेमवाल, गंगोत्री मंदिर के रावल मुकेश सेमवाल, ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत बदरीनाथ धाम के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश सती, सचिव डीके कोठियाल, पंडा पुरोहित महासभा बदरीनाथ धाम के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, दुर्गेश भट्ट, केदार सभा कार्यकारिणी सदस्य आचार्य संतोष त्रिवेदी, संजय तिवारी, चंडी प्रसाद तिवारी, सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे।

 

 

(Visited 156 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In