दो दिन से उफनाती नदी में फंसी थी गाय, पुलिस ने 4 घंटे में किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

Share this news

Devprayag: पहाड़ों पर भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस न सिर्फ इंसानों की मददगार बन रही है, बल्कि बेजुबानों के लिए भी देवदूत बनकर आ रही है। मामला टिहरी के देवप्रयाग थाना क्षेत्र का है, (Police rescued cow stranded in flowing river in devprayag) जहां दो दिन से पानी के तेज बहाव के बीच फंसी गाय को पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल रेस्क्यू किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल देवप्रयाग में भागीरथी पुल के 100 मीटर नीचे एक गाय कहीं से बह कर आ गई थी। दो दिन से गाय नदी किनारे फंसी हुई थी। गाय उफनाती भागीरथी को पार नहीं कर पा रही थी। गाय पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने देवप्रयाग पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गाय के रेस्क्यू के लिए गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बादग रस्सियों के सहारे गाय को सकुशल बचा लिया। पुलिस के इस दिलेर काम के लिए लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

(Visited 144 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In