गंगोत्री हाइवे पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 घायल

Share this news

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सोनगाड़ के नजदीक गुजरात के तीर्थयात्रियों के वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन पहाड़ी से टकरा गया। वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में था, जिससे उसका ब्रेक फेल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के तीर्थयात्री करीब साढ़े 12 बजे गंगोत्री हाईवे से होते हुए गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी सोनगाड़ के पास उनका टैम्पो ट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 का ब्रेक फेल हो गया। जिसके बाद चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से पहाड़ी से टकरा दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए भटवाड़ी अस्पताल भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। गनीमत रही कि ब्रेक फेल होने के कारण वाहन खाई की तरफ नही गिरा वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

तीर्थयात्रियों का विवरण

1- विशाल परादिया (16)

2- वैष्णवी परादिया (20)

3- ध्रूति परादिया (13)

4- विशाल कुमार व्यास (39)

5- नेहा बेन व्यास (37)

6- नमय कुमार व्यास (10)

7- उषा बेन रावल (62)

8- गीता बेन व्यास (59)

9- अनिल बेन आचार्य (52)

10- मनोज कुमार आचार्य (57)

11- अनिल व्यास (64)

12- दक्ष व्यास (55)

13- मीता जोशी (59)

14- दीपक कुमार जोशी (58)

15- अवनी जोशी (54)

16- वशिष्टा जोशी (23)

17- कमलेश देव (64)

18- अरुणा बेन देव ( 61)

 

(Visited 189 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In