देहरादून में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दो फोन चोरी

Share this news

DEHRADUN:  विभिन्न मुद्दों पर राज्य और केंद्र सरकार को घेरने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। जिसमें राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। रैली में कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए।

देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मंच से सभी वरिष्ठ नेताओं ने बारी बारी से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में करन माहरा ने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में आ गया है। केंद्र सरकार जनविरोध के फैसले ले रही है। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए माहरा ने कहा कि धाम सरकार यूसीसी के जरिए लिव इन रिलेशनशिप को बढ़ावा दे रही है जो उत्तराखंड की संस्कृति में कतई स्वीकार्य नहीं है।

करन माहरा के फोन चोरी

रैली में कांग्रेस नेताओं के संबोधन के दौरान मंच में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कुछ असामाजिक तत्व भी चढ़ आए। मंच पर जरूरत से ज्यादा भीड़ का फायदा उठाकर उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी की ‘संविधान बचाओ रैली’ के समापन मौके पर मंच पर काफी लोग चढ़ गए और भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।

उन्होंने बताया कि फिलहाल इस बात की प्रतीक्षा की जा रही है कि अगर किसी ने दोनों मोबाइल निकाल लिए और वह व्यक्ति अपनी भूल का एहसास होने पर मोबाइल लौटाने आ जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से दोनों मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जाएगी।

 

(Visited 332 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In