स्थानीय युवक पर कैंची से हमले के विरोध में पौड़ी बाजार बंद,  शहर में पसरा सन्नाटा

Share this news

PAURI: गुरुवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में मामूली विवाद में एक स्थानीय युवक पर कैंची से हमला किए जाने का मामला तूल पकड़ता ज रहा है। कल नाई का काम करने वाले युवक ने एक अन्य युवक पर कैंची से हमला किया जिसके बाद पूरे शहर में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में व्यापार सभा पौड़ी और विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार को शहर बंद रखने का निर्णय लिया। जिसके चलते आज सभी दुकानें और प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे।

सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों के शटर बंद नजर आए और पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा और बाजार में लगातार निगरानी करता रहा। स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। जिससे सामान्य जनजीवन पर इसका खासा असर पड़ा। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया और बाजार में लगातार गश्त की जा रही है।

बृहस्पतिवार को पुरानी जेल गदेरे के पास एक दुकान के समीप कार का शीशा एक नाई के हाथ से टकरा गया था। इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट के दौरान आवेश में आकर नाई ने युवक पर कैंची से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने बाजार बंद का आह्वान किया।

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In