विज्ञप्ति निरस्त करने, आयुसीमा में छूट की मांग को लेकर नर्सिंग संघ ने किया सचिवालय कूच
DEHRADUN: नर्सिंग एकता मंच और नर्सिंग सेवा संघ ने मंगलवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर सचिवालय कूच किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नर्सिंग भर्ती परीक्षा को वर्षवार प्रणाली के तहत करवाया जाए। साथ ही हाल ही में जारी 690 पदों की भर्ती विज्ञप्ति को तत्काल निरस्त किया जाए।
ये है नर्सिंग एकता मंच की मांगें
नर्सेग संघ का कहना है कि
1.वर्तमान नर्सिंग अधिकारियों की परीक्षा से संबंधित भर्ती प्रक्रिया को तुरंत निरस्त किया जाए और पदों की संख्या को और बढ़ते हुए वर्षवार के माध्यम से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए
2. साथ ही ओवर ऐज हो चुके नर्सिंग अधिकारियों को कम से कम 2 वर्ष की छूट दी जाए
3. तथा बाहरी राज्य के अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में न शामिल किया जाए
नर्सिंग सिंह सेवा संघ के प्रदेश संरक्षक विजय चौहान ने कूच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। नर्सिंगसंघ ने एक हफ्ते के भीतर मांगों पर कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
