CDS जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन

Share this news

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया। 8 दिसंबर को हुए Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि ग्रुप कैप्टन वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इंडियन एयरफोर्स ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टर का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे आठ दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि। देश के लिए उनकी सेवा को सभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पराक्रम, अत्यंत पेशेवराना अंदाज से देश की सेवा की। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

कुन्नूर में 8 दिसंबर को हुए भीषण हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य 11 साथियों का निधन हो गया था। ग्रुप कैप्टन वरुण बीते 8 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। देशभर में उकी सलामती के लिए दुआएं हो रही थी, लेकिन बुधवार को वो जिंदगी की जंग हार गए।

 

(Visited 288 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In