लड़की को दूसरे युवक से हुआ प्यार, प्रेमी से हुई तकरार, एक-दूसरे पर किया चाकू से वार

Share this news

DEHRADUN: राजधानी देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक युवक और युवती ने आपसी कहासुनी के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के अनुसार क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के ओगल भट्टा इलाके में कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती के बीच हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे को चाकू से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही एम्बुलेंस मौजूद थी।

एसपी सिटी ने बताया कि जांच में सामने आया कि दोनों एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय से उनके बीच प्रेम संबंध था। हाल ही में युवती के किसी अन्य युवक से संपर्क में आने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए दून हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और दोनों खतरे से बाहर हैं।

 

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In