डॉ. सौरभ गहरवार ने संभाला रुद्रप्रयाग डीएम का पदभार, चार्ज संभालते ही दून रवाना होने की खबर

Share this news

RUDRAPRAYAG:  रविवार को इस्तीफे की अटकलों से चर्चा में आए IAS डॉ सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग जिले के डीएम का चार्ज ले लिया है। डॉ गहरवार का अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद आगमन पर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद गहरवार देहरादून के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि रविवार को दिनभर ये चर्चाएं गर्म रही कि डॉ सौरभ गहरवार टिहरी से ट्रांसफर किए जाने से नाराज हैं, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है। हालांकि तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए डॉ गहरवार ने रुद्रप्रयाग में डीएम का पदभार संभाल लिया। चार्ज लेने के बाद मीडिया से बातचीत में गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि मानसून की दृष्टिगत संवेदनशील एवं भू-स्खलन क्षेत्रों में सड़क मार्ग बाधित होने पर सड़क मार्ग को आवाजाही हेतु तत्काल खुलवाने के लिए जेसीबी मशीन सहित कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा जिसके लिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता से लें और उनका तत्काल निस्तारण करें, इसके लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे।

(Visited 885 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In