ITBP इंस्पेक्टर बेटे और पत्नी पर बात बात पर तान देता था बंदूक, डीएम ने रद्द किया लाइसेंस, मुकदमा भी दर्ज

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून में एक आईटीबीपी इंस्पेक्टर का शस्त्र लाइसेंस रद्द कर दिया गया है जो बात बात पर अपने बेटे और उसकी मां पर बंदूक तान देता था। डीएम सविन बंसल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ शस्त्र को जमा करने के आदेश दिए हैं।

दरअसल विगत दिनों जनता मिलन कार्यक्रम में रेसकोर्स निवासी विकास घिल्डियाल ने बताया कि उसके माता पिता का तलाक हो चुका है। लेकिन आईटीबीपी में इंस्पेक्टर पद पर तैनात उसके पिता लाइसेंसी बंदूक से उसे और उसकी माता को डराते धमकाते हैं। जिससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बने शस्त्र को डीएम ने विशेषाधिकार प्रयोग कर मौके पर ही लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसका विधिवत् आदेश कर दिया है।

जिलाधिकारी के इस निर्णय जहां से माता व पुत्र ने राहत की सांस ली है वहीं शस्त्र लाईसेंस के नाम पर असलहा का दुरूपयोग करने वालों को भी प्रशासन का सख्त संदेश है। विशेषाधिकार का प्रयोग कर डीएम ने शस्त्र लाईसेंस को निलम्बित किया साथ ही पुलिस को सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए है। एंग्री गनमैन बात—बात में परिजनों पर बंन्दूक तान देता था, जिस पर प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए लाईसेंस निलम्बित कर दिया है। जिला प्रशासन का सख्त संदेश है कि लाईसेंस का मतलब मनमर्जी की छूट नहीं; नियम कायदे न माने तो सख्त कार्यवाही तय है।

 

 

(Visited 323 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In