अंकिता के हत्यारों के साथ घूम रही सरकार- खड़गे, बूथ लेवल पर काम करने का दिया मंत्र

Share this news

DEHRADUN: पिछले 10 साल में 4 बड़े चुनाव हार चुकी कांग्रेस में जान फूंकने के लिए रविवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुनखड़गे ने उत्तराखंड का दौरा किया। इस दौरान खड़गे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि आगाम चुनाव में परिवर्तन करना है तो सभी लोग अभी से बूथ स्तर पर काम करने में जुट जाएं। खड़गे ने बन्नू स्कूल ग्राउंड में कांग्रेस के विराट सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमले किए।

खड़गे ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि हमें मिलकर पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करना है। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनानी है, उत्तराखंड की जनता को मोदी सरकार के अन्याय और अत्याचार से बचाना है। इसके लिए सबी कार्यकर्ताओं को जमीन स्तर पर काम में जुटना होगा। जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा तब तक बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।

अंकिता के हत्यारों के साथ घूम रही सरकार- खड़गे

खड़गे ने कहा कि उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मर्डर केस के आरोपियों को अभी तक सजा नहीं मिल पाई। सरकार हमारी बेटी के हत्यारों को बगल में लेकर घूम रही है। ऐसे कितने और केस होंगे? जिसका किसी को मालूम नहीं है।

खड़गे ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद बड़े-बड़े कारखाने और बांध बनवाए, कांग्रेस सरकार ने एम्स, आईआईएम, भेल, हेल, ओनजीसी, सेल जैसे कई संस्थान और कंपनियां बनाई जिससे लोगों को रोजगार मिला। कांग्रेस देश के गरीबों के लिए मनरेगा और फूड सिक्योरिटी लेकर आई, लेकिन मोदी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ भी नहीं किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी खुद को विष्णु का अवतार समझते हैं, वे विष्णु के 10 अवतारों के बाद अब 11वां अवतार बनने निकले हैं। खड़गे ने कहा कि, उत्तराखंड के लोग हिम्मत वाले हैं। जो हिमालय की गोद में रहकर पूरे देश की रक्षा करते हैं। यहां के लोग देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का आहुति दे देते हैं, लेकिन आज कल पीएम मोदी देश को बचाने का क्रेडिट भी उत्तराखंड के बदले, खुद को ही दे रहे हैं।  खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी ने 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी, लेकिन बोरेजगारी के क्या हालात है ये सब जानते हैं। केंद्र सरकार नौजवानों को ठगने के लिए अग्निवीर योजना लाई जिसमें 4 साल के बाद अग्निवीर का क्या होगा? क्या वो रास्ते पर घूमेगा? उसे भर्ती क्यों नहीं करेंगे? जिन युवाओं ने पहले की भर्ती प्रक्रिया में तैयारी की थी, वो अग्निवीर योजना के चलते सड़क पर संघर्ष करने पर मजबूर हैं।

 

(Visited 89 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In