सहस्रधारा से खरसाली जा रहा चॉपर गंगनानी के जंगल में क्रैश, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Share this news

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी जिले में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सहस्रधारा से खरसाली जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक एयरो ट्रांस के एक हेलीकॉप्टर ने देहरादून के सहस्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी के खऱसाली के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब पौने नौ बजे गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास हेलिकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, मेडिकल व अन्य आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एक यात्री घायल हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायल को ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया है।

May be an image of 1 person and climbing

हेलीकॉप्टर गंगनानी के जंगल में क्रैश हुआ। पहाड़ी और दुर्गम स्थान होने के कारण रेस्क्यू टीमों को ऐसे स्थानों तक पहुंचने में समय लगा ।

 

(Visited 3,414 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In