पलक झपकते ही मौत की चपेट में आ गई  सुष्मिता, डीएवी कॉलेजी की दीवार गिरने का CCTV वीडियो आया सामने, कॉलेज पर केस दर्ज

Share this news

DEHRADUN: डीएवी कॉलेज, देहरादून की दीवार गिरने से युवती की मौत का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इस हादसे में युवती की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे पलक झपकते ही दीवार भरभराकर दोनों के ऊपर गिर पड़ी। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद इस हृदय विदारक घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात को सड़क परदोनों भाई बहन पैदल चल रहे होते हैं, इसी बीच अचानक दीवार का मलबा दोनों के ऊपर गिर जाता है। पल-भर में मौके पर हड़कंप मच जाता है। आनन फानन में लोग दोनों को अस्पताल ले जाते हैं जहां युवती को मृत घोषित करदिया जाता है।

इस मामले दो दिन से छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन चला। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की जर्जर दीवारों और भवनों के बारे में कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन आंख मूंदे रहा। उधर युवती के परिजनों की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि राजकीय महाविद्यालय पुरोला में कनिष्ठ सहायक पद पर  तैनात सुष्मिता तोमर देहरादून के इंस्टीट्यूट से बीएड कर रही थी। गुरुवार शाम वह अपने भाई के साथ डीएल रोड स्थित कोचिंग सेंटर के स्टाफ को मिठाई खिलाने के बाद लौट रही थी, इसी बीच डीएवी कॉलेज कैंपस के पीछे स्थित मानसिंह वाला रोड की जर्जर दीवार भरभराकर युवती और उसके भाई के ऊपर गिर पड़ी। इस घटना में युवती की मौत के बाद छात्र संगठनों में कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। हादसे में युवती का भाई गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

 

(Visited 236 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In