उत्तरकाशी323 Videos

चारधाम के लिए हेलिकॉप्टर के किराए में 49 फीसदी बढ़ोतरी, 15 सितंबर से फिर से शुरू होंगी चारधाम हेली सेवाएं

DEHRADUN:  हेलीकॉप्टर के जरिए चारधाम की यात्रा करने वालों के लिए झटका देने वाली खबर है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलेपमेंट ऑतरिटी (UCADA)  ने हेलीकॉप्टर सेवा का किराया 49 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। UCADA के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि किराया बढ़ोतरी का फैसला आवश्यक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। हाल […]

उत्तरकाशी में फिर बरपा मौसम का कहर, नौगांव में बादल फटने से तबाही, एक घर मलबे में बहा, कई वाहन भी फंसे

UTTARKASHI:  उत्तराखंड में आसमानी आफत कम होने का नाम नहीं ले रही है। उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में शनिवार शाम बादल फटने से तबाही मची है। बादल फटने के बाद एक घर मलबे में दब गया है जबकि कई वाहनों के फंसे होने कीसूचना है। मुख्यमंत्री पुश्कर धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए […]

उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से मांगा 5700 करोड़ का आर्थिक पैकेज, प्रदेशभर में आपदा से बुरी तरह हुआ नुकसान

DEHRADUN: उत्तराखंड आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस मानसून सीजन में भारी जनहानि के साथ साथ जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। कई सड़कों, पुलों, भवनों को नुकसान पहुंचा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष मानसून के दौरान हुई क्षति की प्रतिपूर्ति तथा भविष्य में अवस्थापना संरचनाओं को संभावित नुकसान से बचाने […]

सीएम धामी ने 13 महिलाओं व किशोरियों को प्रदान किए तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्री भी सम्मानित

DEHRADUN: विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रदेश की 13 महिलाओं व किशोरियों को वीरबाला तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर 33 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का […]

अगले 24 घंटे के लिए मौसम का रेड अलर्ट, चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा पर 5 सितंबर तक लगी रोक

DEHRADUN: उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके कारण जगह भूस्खलन, बाढ़ की स्थिति हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अगले 24 घंटे का रेड अलर्ट और उसके बाद अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए सरकार ने […]

स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों को दिया मदद का भरोसा

UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के बड़कोट में स्यानाचट्टी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता दिए जाने का आश्वाशन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड़ गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने […]

आकाशीय बिजली गिरने से 4 घर जलकर खाक, सेब की उपज समेत कीमती सामान भी स्वाहा

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के कुनारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 4 घर जलकर बुरी तरह खाक हो गए । अग्निकांड में 4 परिवारों को बड़ा नुकसान हुआ है। दैवीय आपदा से पीड़ित परिवारों ने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है। जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की आधी रात करीब […]

मोरी में दुखद हादसा- यूटिलिटी से भिड़ंत के बाद कार सवार का सिर धड़ से अलग,  3 घायल

UTTARKASHI: शुक्रवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी नैटवाड़ क्षेत्र में दुखद हादसा हो गया। यहां चलती कार से सिर बाहर निकालना एक युवक को भारी पड़ गया। साइड देते वक्त कार सवार यूटिलिटी वाहन से टकरा गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक […]

उत्तरकाशी: स्यानाचट्टी में राहत कार्यों में देरी पर भड़के लोग, झील में उतरकर किया प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे डीएम, 2 फुट कम हुआ पानी

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण स्यानाचट्टी कस्बा जलमग्न हो गया है। प्रशासन देरी से जागा तो लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। इसके विरोध में आज स्थानीय ग्रामीणों ने जलमग्न हुए यमुनोत्री पुल के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया औऱ शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का साफ कहना […]

उत्तरकाशी:  यमुना का जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में बनी झील, घरों में घुसा पानी, कस्बा कराया खाली

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले से एक बार फिर से खतरे की आहट नजर आ रही है। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से अचानक यमुना नदी का प्रवाह रुक गया। इस वजह से यहां एक कृत्रिम झील बन गई है जिससे नदी का पानी आबादी वाले इलाके में घुस गया है। कई होटल औऱ […]

गैरसैंण में सीएम धामी ने पेश किया 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, आपदा राहत कार्यों के लिए ₹263 करोड़ का प्रावधान

GAIRSAIN: नैनीताल के मुद्दे पर कांग्रेस के हंगामे के बीच  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सीएम धामी ने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए तैयार […]

स्वतंत्रता दिवस पर आपदा के जख्मों से उबरने का संकल्प,  धराली गांव में रेस्क्यू टीमों के साथ ग्रामीणों ने किया ध्वजारोहण

UTTARKASHI :  देशभर में  79वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। वहीं आपदा से बुरी तरह जूझ रहे उत्तरकाशी के धराली गांव में भी राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों के साथ ग्रामीणों ने समेश्वर देवता मंदिर के प्रांगण में जुट कर ध्वजारोहण किया। इस दौरान आपदा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई […]