टिहरी236 Videos

हल्द्वानी, काशीपुर, श्रीनगर के मेयर पद के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, भाजपा के मेयर प्रत्याशियों का इंतजार

DEHRADUN: नगर निकाय चुनावों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि बीजेपी ने अभी मेयर पद के कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने हल्द्वानी, श्रीनगर और काशीपुर के लिए मेयर पदों पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। शुक्रवार को भाजपा ने जिले की पांचों नगर […]

कड़ाके की सर्दी से नीति घाटी में जम गए नदियां, झरने और गधेरे, पर्यटकों को दिख रहा रोमांचक नजारा

CHAMOLI: बारिश और बर्फबारी से चकराता, धनोल्टी, हर्षिल, औली के अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ की चोटियां बर्फ से आच्छादित हो गई हैं। वहीं समूचे पहाड़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। चमोली की नीति घाटी में ठंड इतनी बढ़ गई कि यहां झरने और नदियां तक जम गए। जमे हुए झरनों को देखने दूर […]

नगर निकाय चुनावों के लिए 23 जनवरी को होगा मतदान, 25 जनवरी को आएंगे नतीजे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में ठीक एक महीने बाद नगरों की सरकार चुनी जाएगी। नगर निकाय चुनावों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश के 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिकाओं और 46 नगर पंचायतों में अगले साल 23 जनवरी 2023 को वोट डाले जाएंगे जबकि 25 जनवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषण के साथ […]

मुख्यमंत्री धामी ने जौनपुर क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक महोत्सव में हुए शामिल

TEHRI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनबाग में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने द्वारगढ़ से हिंगोती भद्रराज मंदिर तक 6 किलोमीटर मोटर मार्ग निर्माण, अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग किमी 10 से ठक्कर कुदाऊं , खास कुदाऊं होते हुवे स्वेल चक तक 4 किमी मोटर […]

नेशनल गेम्स के शुभंकर मौली के दीवाने हुए लोग, राष्ट्रीय खेलों की जर्सी, लोगो और एंथम लॉन्च

DEHRADUN: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देहरादून में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और IOA अध्यक्ष पीटी उषा की मौजूदगी में सीएम पुष्कर धामी ने राष्ट्रीय खेलों के मैस्कट मौली, लोगो, एंथम और जर्सी को लॉन्च किया। रविवार शाम को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स […]

नगर निकायों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, जानिए कौन कौन सा निगम किसके लिए आरक्षित

DEHRADUN:  उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावों से संबंधित इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। शासन ने नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी हो गई है। 11 नगर निगमों में से अब दो नगर निगमों हरिद्वार और हल्द्वानी में ओबीसी श्रेणी के मेयर होंगे। इसके साथ ही 45 नगर पालिकाओं में से 13 […]

टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स कप के समापन पर  मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

TEHRI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कोटी कॉलोनी, टिहरी गढ़वाल में 35वीं सीनियर राष्ट्रीय कैनो-स्प्रिंट चौंपियनशिप के तहत टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नई टिहरी की सड़कों का हॉट मिक्सिंग का काम करने, नई टिहरी में मल्टी पार्किंग निर्माण कार्य […]

कुमाऊं से गढ़वाल तक सीजन की पहली बर्फबारी में बिछी बर्फ की मोटी चादर, सेब कास्तकारों, पर्यटन व्यवसाइयों के चेहरे खिले

DEHRADUN:  उत्तराखंड में सीजन की पहली बर्फबारी से पर्यटक यहा का रुख कर रहे हैं, वहां स्थानीय कारोबारी भी खुश नजर आ रहे हैं। रविवार औऱ सोमवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, मसूरी, चकराता, हर्षिल से लेकर पिथौरागढ़ ,मुनस्यारी, नैनीताल, धानाचूली जैसी तमाम जगहों पर बर्फबारी हुई है। इससे जहां एक तरफ शीत लहर बढ़ […]

केंद्रीय कैबिनेट का फैसला: उत्तराखंड में स्थापित होंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय, सीएम ने पीएम का जताया आभार

DEHRADUN: केंद्रीय कैबिनेट ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा फैसला लेते हुए देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना को मंजूरी प्रदान दी है। इसके तहत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। यह निर्णय न केवल राज्य बल्कि पूरे देश में शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी […]

नरेंद्रनगर में नया विवाद, मुस्लिम व्यक्ति ने घर में पढ़ाई सामूहिक नमाज, हिंदू संगठनों ने कराया हनुमान चालीसा का पाठ

NARENDRANAGAR (TEHRI):  टिहरी के नरेंद्रनगर क्षेत्र में एक घर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इस पर ऐतराज जताते हुए मुस्लिम परिवार को आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी और विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ कराया। दरअसल नरेंद्र […]

दर्जनों सड़कों, पुलों के लिए 66.12 करोड़ स्वीकृत, शीतलहर से बचाव के लिए भी 1.35 करोड़ मंजूर

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सड़कों एवं पुलों के निर्माण हेतु 66.12 करोड की धनराशि स्वीकृत की है। इसके अलावा शीतलहर से बचाव के लिए 12 जिलों के लिए 10-10 लाख रुपए और पौड़ी जनपद के लिए 15 लाख रुपए यानी कुल 1.35 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री […]

यात्रा मार्गों पर 92 लाख के पहाड़ी उत्पाद बेचकर स्थानीय महिलाएं हुई मालामाल, पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिकी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।  इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर महीने तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले 110 यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख का कारोबार किया, जिससे उन्हें 29.7 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ […]