राजनीति

2324 Videos

अग्निवीर बनने के लिए मुफ्त ट्रेनिंग दे रही सरकार, CM धामी ने अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से किया संवाद

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय, रायपुर में संचालित अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। भविष्य में मुख्यमंत्री धामी प्रत्येक जिले में भ्रमण के दौरान अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने अग्निवीर भर्ती […]

उत्तराखंड में अब तक 6282 लोगों ने किया रिवर्स पलायन, सीएम ने की पलायन निवारण आयोग की समीक्षा

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग, उत्तराखंड की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पलायन की समस्या राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती रही है, लेकिन पिछले चार–पांच वर्षों में रिवर्स पलायन को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री […]

 मुख्यमंत्री के अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने, ग्रीन सेस वसूलने और राजस्व चोरी रोकने के निर्देश

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली बढ़ाने पर विशेष ध्यान देते हुए तय लक्ष्य समय पर पूरे किये जाएं। संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी एवं जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों में इसकी नियमित […]

सांसद अजय भट्ट का बयान, पति पत्नी में अनबन है तो जय राम जी की बोलो सब ठीक होगा

NEW DELHI: संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर सियासी घमासान तेज है। मनरेगा की जगह नई नीति लाने और योजना के नाम में बदलाव किए जाने को लेकर विपक्ष, खासकर कांग्रेस, लगातार हमलावर है। कांग्रेस का आरोप है कि नई योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जा रहा […]

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के 3848  लाभार्थियों को बांटा गया 33.22 करोड़ का ऋण

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में 33.22 करोड़ रुपये की धनराशि का मुख्यमंत्री आवास से ऑनलाइन माध्यम से वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि उत्तराखंड का युवा नौकरी ढूंढने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बने। उन्होंने […]

पहाड़ पर डिजिटल इंडिया की पोल खोलती तस्वीरें, 300 मीटर ऊंची चोटी पर हो रही राशन कार्ड की E-KYC

BAGESHWAR: सरकारी दावों में भारत भले ही डिजीटल बन गया हो, लेकिन उत्तराखंड के कई गावों में आज भी नेटवर्क की समस्या विकराल बनी हुई है। बागेश्वर के कपकोट से आई कुछ तस्वीरों ने डिजटल इंडिया अभियान की हकीहत को बयां किया है। दरअसल यहां राशन कार्ड सत्यापन के लिए ईकेवाईसी करवाने के लिए ग्रामीणों […]

विजय दिवस पर सीएम ने किया 1971 युद्ध के नायकों को नमन, शहीदों को श्रद्धांजलि

DEHRADUN:  1971 के भारत पाक युद्ध की शौर्यगाथा, विजय दिवस के अवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने 1971 के युद्ध के सैनिकों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सैनिक कल्याण […]

भीमताल में मुख्यमंत्री ने किया 112 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास, क्षेत्र के लिए की कई घोषणाएं

NAINITAL:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लेटीबुंगा मैदान,  नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में ₹ 112 करोड़ 34 लाख रुपये की कुल 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्वयं सहायता समूहों एवं विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण कर महिला उत्पादों की […]

भालू गुलदार के आतंक पर सीएम का एक्शन, पौड़ी डीएफओ को हटाने के निर्देश, स्कूली छात्रों को मिलेगी एस्कॉर्ट की सुविधा

DEHRADUN: पहाड़ों में भालू और गुलदार के आतंक के बीच   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पौड़ी में मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के चलते पौड़ी के डीएफओ को तत्काल प्रभाव से हटाने के […]

जो काम सरकारी शिकारी 6 दिन में नहीं कर पाए,  शूटर जॉय हुकील ने 24 घंटे में कर दिया, गजल्ट गांव का आदमखोर गुलदार ढेर

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे गजल्ड गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय गुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार देर रात प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज, […]

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, छोटे अपराधों के लिए अब जेल नहीं होगी, ज्यादा जुर्माना लगेगा

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसके तहत छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा को समाप्त करते हुए सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसमिशन लाइन और बिजली लाइनों के दौरान भूमि मालिकों को मिलने वाले मुआवजा राशि […]

 मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स  को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। […]