क्या आप जानते हो

2507 Videos

15 दिन में तीसरी बार बदला वन विभाग का मुखिया, जंगलों की आग और बाघ की दहशत के बीच मुहं चिढ़ाती तस्वीर

DEHRADUN: उत्तराखंड में जंगलों में ज्वाला भड़कने लगी है। जगह जगह धुआं दिख रहा है। पौड़ी के रिखणीखाल में बाघ का इतना आतंक है कि यहां कर्फ्यू लगाना पड़ा है। लोग खौफ के साए में जी रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच वन विभाग के मुखिया के लिए मची रस्साकस्सी की एक तस्वीर पूरे […]

 सैन्यधाम निर्माण की सुस्त गति पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी,  कहा तय समय से पहले पूरा हो काम

DEHRADUN:  देहरादून मे बन रहे सैन्यधाम शौर्य स्थल के निर्माण की धीमी चाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सैन्यधाम के निर्माण कार्यों में और तेजी लाई जाए। सीएम ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए की तय सीमा से पहले इसका निर्माण पूरा होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने […]

 प्रदेश में होगा 7 हजार 646 पॉलीहॉउस का निर्माण, जानिए धामी कैबिनेट के बडे फैसले

DEHRADUN : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की अहम बैठक हुई। जिसमें आम लोगों को राहत देने के साथ कई निर्माण प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी देने के फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्य सचिव एस एस संधू ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। *गरीब तिब्बती के लिए घर बनाने […]

फॉरेस्ट चीफ की कुर्सी का संग्राम जारी, हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, भरतरी की कुर्सी पर संकट

Delhi/Dehradun : उत्तराखंड वन विभाग में फॉरेस्ट चीफ को लेकर नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट के जिस आदेश के बाद राजीव भरतरी 4 अप्रैल को हॉफ के पद पर बैठे थे, सुप्रीम कोर्ट ने उस आदेश पर स्टे लगा दिया है। यानी अब विनोद सिंघस फिर से वन विभाग का मुखिया बनने की रेस […]

भारत चीन सीमा क्षेत्र में बीआरओ का पुल टूटा, बॉर्डर क्षेत्र के दर्जनों गावों में आवाजाही ठप्प

CHAMOLI: उत्तराखंड के चमोली जिले में  भारत चीन सीमा को जोड़ने वाले बुरांश पुल के टूटने से जोशीमठ-नीती हाईवे बंद हो गया है। पुल टूटने से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थानीय लोगों और सेना की आवाजाही प्रभावित हुई है। नीति मलारी रोड पर काम कर रहा एक ट्रक भी पुल से नीचे गिर गया। जानकारी के […]

कॉर्बेट के बाघ बने पहाड़ के लिए आफत, रिखणीखाल में रिटायर्ड शिक्षक को बनाया शिकार, 4 दिन में दूसरी घटना

PAURI: कालागढ़ टाइगर रिजर्व से सटे पौड़ी के रिखणीखाल ब्लॉक के कई गांवों में इन दिनों बाघ की दहशत है। यहां ग्राम सभा उम्टा के भेडग़ांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रणवीर सिंह नेगी को बाघ ने अपना निवाला बनाया। बीते चार दिन में बाघ के शिकार की इस दूसरी घटना से पूरे इलाके में दहशत का […]

हवा में करतब दिखा रहा था पैराग्लाइडर,  लैंडिंग से पहले धड़ाम से नीचे गिरकर घायल हुआ, वीडियो वायरल

BAGESHWAR: बागेश्वर के कपकोट में इन दिनों पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता चल रही है। देशभर के पैराग्लाइडर यहां करतब दिखा रहे हैं। उधर पैराग्लाइडिंग के दौरान एक हादसा हो गया जब एक पैराग्लाइडर का ग्लाइडर अचानक अनियंत्रित हो गया औऱ वह लैंडिंज से पहले धड़ाम से नीचे गिर गया। अचेत हुए पैरा ग्लाइडर को तत्काल अस्पताल ले […]

मंडुआ, झंगोरा चौलाई को घर घर पहुंचाया, अब इस नेक मकसद से ऋषिकेश से केदारनाथ की पदयात्रा पर निकला यह भगीरथ

RISHIKESH: आपको याद होगा कि केदारनाथ औऱ बदरीनाथ समेत उत्तराखंड के तमाम मंदिरों में स्थानीय अनाजों से निर्मित प्रसाद का चलन एक बड़ी मुहिम बन चुका है। मंदिरों में स्थानीय अनाजों के प्रसाद को लेकर एक शख्स कई वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है। उस शख्स का नाम है, गोविंद सिंह मेहर। किसानों की […]

भगवान के ऋंगार और जोत जलाने के लिए सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल,  बदरीनाथ के लिए रवाना हुई गाड़ू घड़ा कलश यात्रा

NARENDRANAGAR: भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नरेंद्रनगर राजमहल में पारंपरिक गाड़ू घड़ा कलश परंपरा की विधि विधान से शुरुआत की गई। इस परंपरा में राजमहल में सुहागिनों ने पूजा अर्चना के बाद ताजे तिलों का तेल पिरोया। इस तेल का प्रयोग बदरीनाथ धाम में अखंड जोत जलाने […]

जंगल की आग बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे 2 युवकों की मौत से मातम

Pauri Garhwal: जंगल की आग ने दो युवकों की जान ले ली। पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक में वनाग्नि के बीच जंगल मे फंसे 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने […]

यहां गौशाला में मादा गुलदार ने दिया तीन शावकों को जन्म, लोगों में कौतूहल भी, डर भी

BAGESHWAR: बागेश्वर के के एक बंद गौशाला में गुलदार ने तीन शावकों को जन्म दिया है। गौशाला में एक साथ तीन शावकों को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल के साथ साथ डर भी छाया है। लोग शावकों को प्यार से दुलार रहे हैं। उनको इस बात का भी डर है कि गुलदार बच्चों के लिए कभी […]

राजधानी के रिजॉर्ट में  ड्रग और सेक्स का कॉकटेल, छापेमारी में 15 लड़कियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN : उत्तराखंड में अनैतिक कार्यों चलन बढ़ता जा रहा है। देहरादून पुलिस ने रिजॉर्ट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में पुलिस ने 15 लड़कियों को बरामद किया है, जबकि 3 अभियुक्तों को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार देहरादून के […]