क्या आप जानते हो

2501 Videos

खबर का असर: चमोली हादसे से सबक लेकर प्रदेश के सभी परियोजनाओं,  प्रोजेक्ट में तत्काल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश

DEHRADUN: चमोली के एसटीपी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन भी सकते में है। एसटीपी में सेफ्टी को लेकर कई खामियां सामने आ रही हैं। देवभूमि डायलॉग ने अपने कार्यक्रम में इस ओऱ सभी का ध्यान आकर्षित किया था। अब शासन ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश की सभी परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में […]

गोपेश्वर पहुंचकर सीएम ने चमोली हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने कहा मृतक आश्रितों को 25 लाख का मुआवजा दे सरकार

Chamoli :  चमोली में एसटीपी में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने दिवगंत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम धामी ने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल चाल जाना और डॉक्टरों को उचित उपचार के निर्देश दिए। बता दें कि नमामि गंगे […]

ऋषिकेश एम्स में चमोली हादसे के घायलों से मिले सीएम धामी , डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश

RISHIKESH: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश जाकर चमोली की दुखद घटना में झुलसे हुए 6 घायलों का हालचाल जाना। सीएम ने घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के इलाज में कोई […]

करंट का कहर-मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हुआ, मृतआश्रितों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान

CHAMOLI: चमोली में अलकनंदा नदी पर बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने सकी घटना में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। 10 लोग अभी भी घायल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी घटनास्थल के लिए निकले लेकिन खराब मौसम के कारण चॉपर को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। सीएम ने मृतकों के परिजनों […]

दुःखद: चमोली STP में करंट फैलने से दर्जनों लोग झुलसे, कई की मौत

CHAMOLI: उत्तराखंड के चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से कई लोगों की मौत की खबर है। कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि बारिश के बाद चमोली बाजार के निकट सीवरेज ट्रीटमेंट […]

श्रीनगर डैम से छोड़े गए पानी से विकराल हुई गंगा, हरिद्वार में खतरे के निशान के करीब पहुंची

HARIDWAR: उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते लोगों की आफत बढ़ गई है। श्रीनगर में मंगलवार सुबह जीवीके बांध से 3000 क्यूमैक्स पानी छोड़ने के बाद अलकनंदा उफान पर है। इसके असर से हरिद्वार तक गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। श्रीनगर में कई घाट पानी में डूब गए हैं। इसके चलते […]

बारिश का कहर: देहरादून में 8 भवन गिरे, गंगोत्री हाइवे पर भूस्खलन से पिकअप वाहन खाई में गिरा

Uttarkashi/Dehradun:उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ से लेकर मैदान तक आफत बरस रही है। पहाड़ों पर भूस्खलन से कई भवन टूट गए हैं, सड़कें बंद हैं, वहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीचगं गोत्री हाइवे पर भूस्खलन का डरावना वीडियो सामने आया है, जिसकी चपेट […]

अंकिता के दोषियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस ने निकाली न्याय यात्रा, केस में लापरवाही पर सरकार को घेरा

PAURI: हाईकमान के आदेश के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के माता पिता को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा की शुरआत कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और मनीष खंडूड़ी के नेतृत्व में कांग्रेसी आज पौड़ी से अंकिता के गांव डोभ श्रीकोट तक पदयात्रा करते हुए निकले। कांग्रेस की मांग है कि अंकिता […]

पति की तलाश में दर दर भटक रही है दीक्षा, चंडीगढ़ में 13 दिन से लापता है पहाड़ का वीरेंद्र

DEHRADUN: चंडीगढ़ के होटल में काम करने वाला पहाड़ का एक युवा दो हफ्तों से गायब है। लापता युवक वीरेंद्र सिंह रावत अपनी पत्नी दीक्षा और बच्चों के साथ चंडीगढ़ के मनिमाजरा में रहता था। युवक की पत्नी दीक्षा अपने पति की खोज के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। दीक्षा का आऱोप है […]

जल्द हो सकती है दायित्वधारियों की घोषणा, पहली सूची में 25 लोगों को ही मिलेगी गुड न्यूज

DEHRADUN: लंबे समय से दायित्व मिलने की आस लगाए बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द ही गुड न्यूज मिल सकती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री धामी के दिल्ली दौरे और हाल ही में प्रदेश प्रभारी के उत्तराखंड दौरे के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही नामों की घोषणा होगी। सूत्रों की मानें तो ये […]

दुखद खबर: शिव मंदिर में जल चढ़ाने गई दो युवतियां नयार नदी में बही, दोनों की मौत 

Pauri / (Satpuli):  सावन के पहले सोमवार को अमंगलकारी खबर है। पौड़ी के सतपुली कस्बे के नजदीक दंगलेश्वर मंदिर में जल चढ़ाने गई दो युवतियां नयार नदी में बह । जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ओडल गांव की रहने वाली 24 वर्षीय रुबी चेलूसैंण निवासी 15 वर्षीय अदिति उर्फ सोनी सावन […]

जमीन की रजिस्ट्री में छेड़छाड़ करने वालों पर होगा सख्त एक्शन, सीएम धामी ने रजिस्ट्रार ऑफिस में मारा छापा

DEHRADUN:  जमीन के दस्तावेजों में गड़बड़ी व छेड़छाड़ की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून कलेक्ट्रेट के रजिस्ट्रार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने रजिस्ट्रार ऑफिस में जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रियाओं एवं रिकॉर्ड रूम का अवलोकन किया। इस दौरान सीएम धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये […]