तिरंगा रैली निकाल रहे 11 साल के छात्र को कैंटर ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Share this news

CHAMPAWAT: शनिवार सुबह लोहाघाट से विचलित करने वाली तस्वीरें आई। लोहाघाट पिथौरागढ़ हाईवे पर तिरंगा यात्रा निकाल रहे 11 साल के छात्र को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। (Canter rammed down 11 year old student during tiranga yatra) हादसे के बाद तिरंगा यात्रा निकाल रहे बच्चे सहम गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पिथौरागढ़- लोहाघाट हाइवे पर स्कूली बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा रैली निकाली जा रही थी। इसी दौरान रैली जैसे ही मल्ला बापरू के पास पहुंची, एक डाक पार्सल ले जा रहे जेत रफ्तार कैंटर ने 11 वर्षीय छात्र को रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई घटना से सभी बच्चे सहम गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस शव को लोहाघाट लेकर गई। घटना के बाद से फरार चालक को घाट से गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक छात्र की पहचान 11 वर्षीय हिमांशु पुत्र हरीश सिंह के रूप में हुई है। हिमांशु प्राथमिक विद्यालय गैरी में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। सुबह विद्यालय द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही थी, इसी दौरान ये हादसा हुआ।

 

(Visited 502 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In