भाई-भाभी और मां ने चाकू से किया युवक पर जानलेवा हमला, काटने पड़े दोनों हाथ

Share this news

TEHRI: टिहरी के बालगंगा तहसील क्षेत्र में घरेलू विवाद में रिश्तों के खूनी खेल में बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर उसके भाई भाभी और मां ने मिलकर धारदार हथियार से बुरी तरह हमला कर दिया। युवक की हालत इतनी गंभीर हो गई कि संक्रमण के डर से डॉक्टरों को उसके हाथ काटने पड़े। पीड़ित की तहरीर पर उसके भाई और भाभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अंग्रेज सिंह (पुत्र स्व. गजे सिंह) का अपने परिवार के साथ विवाद हो गया था। अंग्रेज सिंह का भाई मुंबई में रहता है। विवाद बढ़न पर अंग्रेज सिंह की भाभी और मां ने मुंबई से पूरब सिंह को बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि 20 दिसंबर देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने के बाद तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तीनों ने अंग्रेज सिंह के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए, जिससे उसकी हड्डियां बाहर निकल आईं। इसके अलावा उसके गले पर भी चाकू से वार किया गया।

घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में दर्द से तड़पता रहा। बाद में उसी का भाई पूरब सिंह 108 एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर ले गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। अधिक चोट और संक्रमण के चलते डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

पीड़ित ने मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में अपने साथ हुई घटना की शिकायत दी। जिसके बाद  घनसाली थाने में अंग्रेज सिंह ने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजलि देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएचओ अजय सिंह के मुताबिक पीड़ित अंग्रेज सिंह ने तहरीर में अपने भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

(Visited 127 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In