पद्मभूषण बनेंगे भगत दा, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 131 हस्तियों को मिलेंगे पद्म पुरस्कार

Share this news

New Delhi: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। 131 पद्म पुरस्कारों की सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री की घोषणा की गई है। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया जाएगा, जबकि उत्तराखंड के पूर्व सीएम ईर महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। इसके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म अवार्ड पाने वाले को बधाई दी है। पीएम ने कहा है, ‘पद्म पुरस्कार से सम्मानित सभी व्यक्तियों को राष्ट्र के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई। विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उत्कृष्टता, समर्पण और सेवा ने हमारे समाज को समृद्ध बनाया है। यह सम्मान प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता की उस भावना को दर्शाता है जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है।’

पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।

 

भगत दा पद्म भूषण 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण पुरस्कार मिला है। RSS से जुड़े रहे कोश्यारी, उत्तराखंड भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। भगत दा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे हैं।

1975 में आपातकाल के दौरान भगत दा गिरफ्तार हुए और पैने दो साल तक जेल में रहे।

उत्तराखंड के सीएम बनने से पहले साल 1997 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए और फिर उसके बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बने। इसके बाद साल 2001 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले कोश्यारी को अक्टूबर 2001 से मार्च 2002 तक मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया. उसके बाद साल 2002 से 2007 तक उन्होंने उत्तराखंड में नेता विपक्ष की भूमिका निभाई।

भगत दा ने 1989 में अलमोड़ा से पहला लोकसभा चुनाव लड़ा आलेखों करारी हार मिली। इसके बाद भगतदा को लोकसभा सदस्य बनने के लिए 25 वर्ष इंतजार करना पड़ा। वह 72 वर्ष की उम्र में साल 2014 में मोदी लहर में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से चुनाव जीतने में सफल रहे।

2019 में आरएसएस से नजदीकी अधिक होने के कारण भाजपा ने इन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया, लेकिन राजनीतिक विवादों के कारण साल 2023 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया।

रोहित शर्मा को पद्मश्री

क्रिकेटर रोहित शर्मा को पद्मश्री सम्मान से नवाजने की घोषणा की गई है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। इसके बाद 2024 में टी 20 वर्ल्ड कप जीता था। साल 2025 में रोहित शर्मा ने 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को विजई बनाया था। रोहित टेस्ट और टी 20 से संन्यास ले चुके हैं, केवल वनडे फॉर्मेट खेलते हैं।

(Visited 56 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In