राजधानी में बेलगाम क्राइम: सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे कारोबारी की गोली मारकर हत्या, 15 दिन में 5वीं वारदात

Share this news

DEHRADUN: देहरादून मानों क्राइम कैपिटल बनता जा रहा है। दिन दहाड़े, सरे बाजार कभी धारदार हथियार से तो कभी गोली मारकर हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। अभी अर्जुन मर्डर केस से पर्दा ही हटा था कि शुक्रवार को सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लगातार बढ़ती घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के नाक के नीचे पॉश इलाकों में इसतरह की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। देहरादून में 15 दिनों के भीतर हत्या की ये पांचवीं वारदात है।

जानकारी के मुताबिक सहस्रधारा रोड स्थित ग्रीन व्यू निवासी विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रेशर का कारोबार करते थे। शनिवार सुबह वह रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित जिम में वर्कआउट करने आए थे। जैसे ही वह जिम से बाहर निकले, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर गोलियां दाग दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सुरक्षा के मद्देनजर विक्रम शर्मा हमेशा अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने साथ रखते थे। वारदात के वक्त भी पिस्टल उनके पास ही थी, लेकिन बदमाशों ने इतनी तेजी और सटीक तरीके से हमला किया कि विक्रम को अपनी रक्षा में हथियार निकालने का समय ही नहीं मिला। मौके पर पहुंचीं पत्नी, एसएसपी ने संभाली कमान घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी सोनिया शर्मा बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। एसएसपी देहरादून के मुताबिक, 2 हमलावर पैदल आए थे।

शहर के बीचों-बीच हुई इस दुस्साहिक वारदात ने पुलिस की चौकसी के दावों की हवा निकाल दी है। राजपुर रोड जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से व्यापारी वर्ग और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। लगातार बढती आपराधिक घटनाओं से लोगों में भी दहशत है।

15 दिन में 5 मर्डर, गला काटा, गोली मारी, दहला दून

13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

11 फरवरी को तिब्बती मार्केट में सुबह 11 बजे युवक की गोली मारकर हत्या

2 फरवरी को दूल्हा बाजार में सुबह 11 बजे चापड़ से वार कर युवती की हत्या

1 फरवरी को ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या

29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या

 

(Visited 89 times, 90 visits today)

You Might Be Interested In