ऋषिकेश के होटल में 16 साल की किशोरी से रेप, आक्रोशित लोगों ने किया होटल में तोड़फोड़ का प्रयास

Share this news

RISHIKESH:  ऋषिकेश में नाबालिग छात्रा के साथ एक होटल में दुष्कर्म के मामले परस्थानीय लोगों में आक्रोश है। मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग जेसीबी लेकर रेलवे रोड स्थित उस होटल के बाहर पहुंच गए, जहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। भीड़ ने होटल को गिराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को रोक दिया।

बता दें कि ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र में 16 साल की किशोरी सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के संपर्क में आई थी। आरोप है कि शनिवार को युवक किशोरी को रेलवे रोड स्थित एक होटल में लेकर गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि युवक ने इस दौरान किशोरी का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वह किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। किशोरी को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपित मूल रूप से जानसठ, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। घटना के बाद से वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।ये भी आरोप लग रहा है कि युवक ने सोशल मीडिया पर किशोरी से संपर्क करते समय अपनी पहचान हिंदू के रूप में बताई थी और कथित तौर पर हिंदू नाम का इस्तेमाल किया था।

घटना की जानकारी फैलने के बाद मंगलवार को लोगों में भारी आक्रोश दिखाई दिया। आक्रोशित लोग जेसीबी लेकर होटल के बाहर पहुंचे और तोड़फोड़ करके गिराने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और भीड़ को होटल गिराने से रोक दिया।

ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है । आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

 

(Visited 59 times, 59 visits today)

You Might Be Interested In