हरिद्वार में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, एक महिला की मौत, 31 घायल

Share this news

HARIDWAR: हरिद्वार में सप्तऋषि इलाके में सोमवार को राजस्थान के यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बैक करते वक्त एक डंपर बस से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर ढाबे में जा घुसा। औऱ बस सड़क पर पलट गई।

सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यह यह हादसा टक्कर लगने के कारण हुआ है। तेज गति में आ रहे डम्पर ने बस में टक्कर मारी थी, जिस कारण बस पलट गई और एक महिला यात्री की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजस्थान के नागौर जिले की निवासी के रूप में हुई है। हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस से टकराने के बाद डंपर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क किनारे स्थित एक ढाबे में जा घुसा।  इस दौरान वहां खड़ी एक बुलेरो भी डंपर की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों और पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. वीडियो फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है।

(Visited 76 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In