प्रगतिशील बागवान अजीत रांगड़ ने 45 किसानों को सिखाई सेब की खेती की बारीकियां
UTTARKASHI: उत्तरकाशी के प्रगतिशील बागवान अजित रांगड़ ने दर्जनो किसानों को सेब की खेती का प्रशिक्षण देते हुए बागवानी की बारीकियां सिखाई। तीन दिन तक चले इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में चमोली जिले के 45 किसानों ने भाग लिया।

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के गैंचवाण गांव में चमोली जिले के किसान सेब की खेती से जुड़ी बारीकियां सीखने पहुंचे। यहां 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रांगड़ ने न सिर्फ उन्हें सेब की फ्रूट सेटिंग, पौधे का चयन और लगाने की सही विधि के बारे में बताया बल्कि बगीचों का भ्रमण करवाकर प्रैक्टिकल के तौर पर भी सेब की खेती की जानकारी साझा की। रांगड़ सैकड़ों किसानों को सेब की खेती का प्रशिक्षण दे चुके हैं। उन्हें 10 साल का अनुभव है।
(Visited 16 times, 16 visits today)
