रुद्रप्रयाग में 16 साल की नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, दुष्कर्म की आशंका, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

Share this news

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। शुरुआती जांच में ये मामला दुष्कर्म का लग रहा है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकादमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच फिलहाल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक 16 साल की नाबालिग गर्भवती है, इसका पता परिजनों को भी नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पीड़िता को पथरी की शिकायत थी, जिसका चेकअप कराने पीड़िता परिजनों के साथ जिला हॉस्पिटल रुद्रप्रयाग आई थी। लेकिन जब डॉक्टरों ने छात्रा का चेक किया तो सब हैरान रह गए कि पीड़िता गर्भती है। इसके बाद डॉक्टरों ने पीड़िता को हायर सेंटर श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया। वहां अल्ट्रासाउंड जांच में गर्भावस्था की पुष्टि हुई, जिसके बाद छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल बाल कल्याण समिति को दी गई और नवजात शिशु को स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी रुद्रप्रयाग के सुपुर्द कर दिया गया है। 11वें दिन प्रोबेशन अधिकारी डॉ अखिलेश मिश्रा, स्पेशल एडॉप्शन एजेंसी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर व चाइल्ड हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में बच्ची का नामकरण संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न कराया।

छात्रा द्वारा बच्ची को जन्म दिए जाने के बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। जिससे इलाके में सनसनी मच गई। हालांकि आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। छात्रा ने अभी तक कथित आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हो गया है। इस केस को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

(Visited 112 times, 112 visits today)

You Might Be Interested In