लोकभवन कूच के लिए परेड ग्राउंड में जुटे हजारों कांग्रेसी, कार्यक्रम के पोस्टर बैनर हटाने पर विवाद

Share this news

DEHRADUN:  बिग़डती कानून व्यवस्था,भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस का आज लोकभवन घेराव है। लेकिन इस कार्यक्रम से ठीक पहले राजधानी की सड़कों से कांग्रेस के बैन पोस्टर और होर्डिंग हटा दिए गए, जिससे सियासत गर्मा गई।

कांग्रेस के प्रस्तावित लोकभवन घेराव कार्यक्रम से ठीक पहले सुबह सुबह नगर निगम की टीम ने जगह जगह होर्डिंग और बैनर हटाने शुरू कर दिए। माना जा रहा है कि नगर आयुक्त के निर्देश के बाद ये कार्रवाई की गई है। लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता राजेश चमोली ने आरोप लागाया है कि राजनीतिक दबाव में भाजपा के इशारे पर नगर निगम ये कार्रवाई कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि लोकभवन कूच के कार्यक्रम से भाजपा सरकार घबरा गई है। इसलिए हमार पोस्टर बैनर हटवा रही है, जबकि मुख्यमंत्री के पोस्टरों बैनरों को नहीं हटाया जा रहा। इस दौरान चमोली की नगर निगम कर्मचारियों से बहस भी हुई।

बहरहाल परेड ग्राउंड में कांग्रेस की विशाल जनसभा हो रही है, जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा समेत उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता और विधायकों समेत हजारों कार्यकर्ता शिरकत कर रहे हैं। कांग्रेस यहां से राजभवन के लिए कूच करेगी। पुलिस प्रशासन ने इस कूच को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। हाथीबड़कला पर बैरिकेंटिंग की गई है। ट्रैफिक प्लान में भी बदलाव किया गया है।

(Visited 29 times, 29 visits today)

You Might Be Interested In