कोटद्वार: 20 हजार की घूस लेते हुए लीडिंग फायरमैन को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
KOTDWAR: कोटद्वार में विजिलेंस की टीम ने एनओसी पास करान के बहाने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लीडंग फायरमैन को रंगे हाथ पकड़ा है। एक निजी स्कूल को फायर एनओसी देने के बदले घूस ले रहे फारमैन को गिरफ्तारकर लिया गय है।
जानकारी के अनुसार लंबे समय से स्कूल को फायर एनओसी देने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। आरोप है कि लीडिंग फायरमैन ने स्कूल प्रबंधन से पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बाद में बातचीत के बाद वह 20 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया। सोमवार को विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
आरोपी की पहचान रणवीर सिंह के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल को फायर एनओसी जारी कराने के बदले पैसे मांग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार स्थित एक निजी स्कूल ने फायर एनओसी के लिए फायर स्टेशन में आवेदन किया था इस मामले की जांच लीडिंग फायरमैन रणवीर सिंह कर रहे थे। स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा दस्तावेज जमा किए जाने के बाद भी वह फाइल को आगे उच्चाधिकारियों के पास नहीं भेज रहे थे।
जब स्कूल प्रबंधन ने उनसे बात की तो उन्होंने 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी, मोलभाव के बाद मामला 20 हजार रुपये पर तय हो गया. इस पर स्कूल प्रबंधन ने डायल-164 पर विजिलेंस से शिकायत कर दी। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की। आरोपी ने स्कूल प्रबंधक को फायर स्टेशन के पास पैसे लेकर आने को कहा। जैसे ही उसने रिश्वत ली, पहले से घात लगाए विजिलेंस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। उनकी जांच की जा रही है
