उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Share this news

DEHRADUN : दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 बताई जा रही है।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में महसूस हुए। देहरादून और हल्द्वानी में भी भूकंप आते ही खलबली मच गई। लोग घरों और दफ्तरों से बाहर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे नेपाल में था।


राजधानी देहरादून समेत, श्रीनगर, उत्तरकाशी, टिहरी व पूरे कुमाऊं मंडल में भूकंप आया। इस दौरान करीब पांच सेकंड तक धरती हिलती रही। हालांकि अभी तक कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है

 

 

 

 

(Visited 1,085 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In