IMA PoP: High Josh के साथ सेना का हिस्सा बने 331 जांबाज युवा अफसर, उत्तराखंड के 25 कैटेट्स सेना में शामिल

Share this news

DEHRADUN: राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत 331 युवा कैडॉ आज भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।  भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में हुई पासिंग आउट परेड में ये युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना से जुड़ गए। इसके अलावा मित्र राष्ट्रों के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड की सलामी इस बार सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडेय ने ली।

कड़ी सुरक्षा के बीच अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह छह बजे परेड शुरू हुई। परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इसके बाद देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में जुड़ गए। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिले।

आबादी के लिहाज सेसैन्य अफसर देने में अव्वल उत्तराखंड

इस बार भी उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा कैडेट्स देने वाला राज्य बना है। उत्तर प्रदेश के 63 कैडेट्स पासआउट होकर अफसर बने। इस बार उत्तराखंड के 25 कैडेट्स सेना का हिस्सा बने। आबादी के लिहाज से इस बार भी कैडेट्स देने वाले राज्यों में उत्तराखंड अव्वल है। इस साल सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार से एक भी कैडेट आईएमए से पास आउट नहीं हुआ। जबकि, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, असम, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, ओडिसा व पुडुचेरी से एक-एक कैडेट भारतीय सेना का हिस्सा बने।

 

किस राज्य के कितने कैडेट

उत्तर प्रदेश      63

बिहार           33

हरियाणा         32

महाराष्ट्र         26

उत्तराखंड        25

पंजाब           23

राजस्थान        19

मध्य प्रदेश      19

हिमाचल प्रदेश    17

दिल्ली           12

कर्नाटक         11

झारखंड         8

तमिलनाडु       8

जम्मू कश्मीर    6

छत्तीसगढ़        5

केरल           5

तेलंगाना        3

पश्चिम बंगाल    3

गुजरात         2

नेपाल मूल (भारतीय सेना)-   2

 

 

 

 

(Visited 324 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In