पंचायत चुनाव: बारिश के बीच वोटरों में जबरदस्त उत्साह, दोपहर 12 बजे तक 32% मतदान, 106 साल की दादी ने डाला वोट

Share this news

DEHRADUN:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान की प्रक्रिया जारी है। दूसरे चरण में सुबह बजे से प्रदेश के 40 विकासखंडों में वोटिंग के लिए लोगों का उमड़ना शुरू हो गया। कुल 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियां मोर्चा संभाले हुए हैं। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। दोपहर 12 बजे तक 32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। सुबह 10 बजे तक 12.42% मतदान हुआ था।

कहीं कहीं बारिश के बावजूद गांवों की सरकार चुनने के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। देहरादून जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों ,पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, अल्मोड़ा में लोग छाता लेकर वोट देने के लिए कतारों में खड़े दिखे। दोपहर 12 बडे तक प्रदेशभर में कुल 32 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर 12 बजे तक पौड़ी जनपद में 30.7 फीसदी, पिथौरागढ़ में 28.37 फीसदी, नैनीताल में 31.99%, चंपावत में 32.35 मतदान दर्ज किया गया।

चमोली में ऐरोली बूथ पर 106 साल की दादी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रतनपुर स्थित जनता इंटर कालेज मतदान केंद्र में 90 वर्षीय महर सिंह अपन पोते की गोद में वोट डालने गए।

 

 

(Visited 124 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In